{"_id":"6a60a53653775028d803f2de","slug":"interstate-gang-committing-cyber-fraud-via-fake-csc-centers-busted-in-agra-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: फर्जी सीएससी सेंटर से देते थे अंजाम, देशभर में हड़पी रकम; दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश: फर्जी सीएससी सेंटर से देते थे अंजाम, देशभर में हड़पी रकम; दो शातिर गिरफ्तार
Wed, 22 Jul 2026 04:41 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 22 Jul 2026 04:41 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह अब तक 50 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) आईडी, फर्जी लिंक और एपीके फाइल के जरिए देशभर में साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सिद्धार्थनगर निवासी आयुष कुमार और उत्तराखंड के उधम सिंह नगर निवासी राजा उर्फ गुल प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने आगरा में 10 से 12 करोड़ रुपये और पूरे गिरोह द्वारा 50 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी किए जाने की जानकारी दी है। जांच में गिरोह के तार हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और दुबई तक जुड़े मिले हैं। पुलिस ने पांच अन्य आरोपियों को भी चिह्नित किया है जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से मिले डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। साथ ही करीब एक करोड़ रुपये के संदिग्ध सीएससी वॉलेट ट्रांजैक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।