फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Trade Fair ten crore orders to glass entrepreneurs and exporters of Firozabad

Firozabad: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला से उद्यमियों के सपनों को लगे पंख, 10 करोड़ के ऑर्डर मिले

Tue, 29 Nov 2022 01:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 01:32 PM IST
सार

ग्राहकों से मिले ऑर्डरों के सैंपल तैयार कराने की कवायद शुरू हो गई है। जिन ऑर्डरों पर ग्राहकों ने स्वीकृति की मुहर लगाई है। उनके सैंपल पास होने पर नियमानुसार अग्रिम धनराशि का भुगतान मिलता है।

विज्ञापन
International Trade Fair ten crore orders to glass entrepreneurs and exporters of Firozabad
कांच की मूर्तियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के प्रगति मैदान आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला के जरिए फिरोजाबाद के कांच उद्यमियों व निर्यातकों को अच्छे खासे ऑर्डर हाथ लगे हैं। यूरोपियन देशों में अगले माह क्रिसमस पर्व की धूम रहेगी। इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में भी क्रिसमस त्योहार पर सजावट में प्रयुक्त होने वाले तमाम तरह की फैंसी लाइट वाले आयटम की मांग बढ़ गई है। मेले में प्रतिभाग कर लौटे कांच उद्यमियों और निर्यातकों का कहना है कि करीब 10 करोड़ के आर्डरों पर विदेशी ग्राहकों ने मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन


दिसंबर माह में यूरोपियन देशों के प्रमुख त्योहार क्रिसमस पर्व पर फिरोजाबाद निर्मित सजावट वाले तमाम तरह के गिफ्ट आयटम चमकेंगे। 14 नवंबर से 28 नवंबर तक आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में प्रतिभाग करने वाले शहर के कांच उद्यमियों की माने तो इस बार उम्मीद से ज्यादा विदेशी ग्राहकों ने हस्तशिल्प आयटमों को हाथों हाथ लिया है। फिरोजाबाद के माउथ ब्लोइंग कारखानों में तैयार होने वाले फ्लॉवर पॉट, अलग-अलग आकार और डिजाइन वाले उत्पादों के अलावा हस्तशिल्प के जरिये तैयार हैगिंग लाइट आदि कांच आयटम को देश-विदेश के ग्राहकों सराहा है। उक्त सभी आयटम के अलावा जनवरी और फरवरी माह अन्य विदेशी त्योहारों पर सप्लाई वाले करीब 10 करोड़ के आर्डरों पर ग्राहकों ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। ग्राहकों से मिले ऑर्डरों के सैंपल तैयार कराने की कवायद शुरू हो गई है। जिन ऑर्डरों पर ग्राहकों ने स्वीकृति की मुहर लगाई है। उनके सैंपल पास होने पर नियमानुसार अग्रिम धनराशि का भुगतान मिलता है। ऐसे में शहर के हस्तशिल्पी और निर्यातकों का रुख माउथ ब्लोइंग कारखानों की ओर है।
विज्ञापन

इन आयटम की है डिमांड

विदेशों में नए साल के मौके पर आस्ट्रेलिया और स्पेन में आयोजित पर्व के अलावा क्रिसमस, हार्वेस्टर, हैलोविन आदि प्रमुखता से मनाए जाएंगे। इन अवसरों पर विदेशों के होटल, रेस्तरां आदि में किचिन वेयर के रूप में कांच आयटम के अलावा फैंसी लाइटें चमकेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - Mainpuri: नेताजी के नाम से सेंध की कोशिश, सीएम योगी की इस चाल से बढ़ सकती हैं अखिलेश की मुश्किलें


ये बोले द एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष

एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बंसल टोनी ने बताया कि 'हमें आईआईटीएफ मेला के जरिये किचिन वेयर और सजावट के रूप में प्रयोग होने वाले कांच आयटम के ऑर्डर मिले हैं। इन सभी ऑर्डरों को अगले माह दिसंबर से फरवरी तक पूरा कराना है। करीब दस करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। वहीं हस्तशिल्पी  अनीस जैन ने बताया कि विदेशों में फिरोजाबाद निर्मित कांच आयटमों का किचिन वेयर के रूप में अच्छी खासी मांग है। इसके अलावा सजावट वाले कांच आयटम की मांग है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो फरवरी 2023 तक आर्डरों की कमी नहीं खलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed