{"_id":"68f1ec940221a4cd740a6148","slug":"international-stadium-to-come-up-on-50-acres-in-greater-agra-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर आगरा: 4,353 भूखंड और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...एडीए की सबसे बड़ी आवासीय योजना, ये सुविधाएं भी मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर आगरा: 4,353 भूखंड और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम...एडीए की सबसे बड़ी आवासीय योजना, ये सुविधाएं भी मिलेंगी
Fri, 17 Oct 2025 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 17 Oct 2025 12:43 PM IST
सार
आगरा के इनर रिंग रोड स्थित रायपुर और रहनकलां में 449 हेक्टेयर में एडीए की सबसे बड़ी आवासीय योजना ग्रेटर आगरा बनने जा रही है। इस योजना में 4,353 भूखंड के साथ ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट बनेंगे।
विज्ञापन
इनर रिंग रोड।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इनर रिंग रोड स्थित रायपुर और रहनकलां में आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ग्रेटर आगरा आवासीय योजना में 50 एकड़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम भी बनेगा। प्राधिकरण ने तय किया है कि अगर खेल विभाग मांगता है तो उसे स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। स्टेेडियम को लेकर लंबे समय से चल रही जमीन की खोज की प्रक्रिया पर भी ब्रेक लग सकता है।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई एडीए बोर्ड की 150वीं बैठक में ग्रेटर आगरा के डीपीआर को मंजूरी मिल गई थी। ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप विकसित होंगी, जिनमें 4,353 भूखंड के साथ ग्रुप हाउसिंग अपार्टमेंट भी होंगे। इसे एडीए की सबसे बड़ी योजना माना जा रहा है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ग्रेटर आगरा में कंसल्टेंट सर्वे, डाटा कलेक्शन एवं फिजिबिलिटी के आधार पर आवासीय योजना का मास्टर प्लान तैयार होगा। टाउनशिप में ग्रीन कॉरिडोर होगा, जिसमें साइकिल ट्रैक, पैदल पथ एवं मनोरंजन की सुविधाएं होंगी।