फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Nurses Day celebrated at Women's Hospital

Agra News: महिला चिकित्सालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

Wed, 13 May 2026 02:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
International Nurses Day celebrated at Women's Hospital
 अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस
आगरा। महिला चिकित्सालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग डे (नर्स दिवस) धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख अधीक्षिका डॉ. पुष्पलता, डॉ. नीलम रानी, डॉ. सुनीता कुमारी और ममता सिंह ने किया। समारोह में स्वास्थ्यकर्मियों ने गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं, विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रमुख अधीक्षिका ने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। एक डॉक्टर मरीज का इलाज करता है, लेकिन अपनी ममता और चौबीस घंटे की देखभाल से उसे नया जीवन एक नर्स ही देती है। कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए सेवा करना ही हमारी असली पहचान है। हमें अपने इस सेवा भाव पर गर्व होना चाहिए। इस मौके पर मंजुला, सविता, पूजा, सुनीता, संगीता, सतीश त्यागी, ऊषा, नीरज, आशा रानी और सुलेखा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed