फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   International Custom Clearance Facility In Agra Post Office

आगरा के डाकघर में इंटरनेशनल कस्टम क्लियरेंस की सुविधा शुरू, ये होगा फायदा

Sat, 03 Nov 2018 12:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 03 Nov 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
International Custom Clearance Facility In Agra Post Office
सांसद रामशंकर कठेरिया ने किया अंतरराष्ट्रीय पार्सल क्लियरेंस सुविधा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
अब दूसरे देशों में पार्सल भेजने को आगरा से पार्सल को कस्टम क्लियरेंस के लिए दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। आगरा में कस्टम विभाग के दो अधिकारी सप्ताह में दो दिन बैठकर पार्सलों को यहीं से क्लियरेंस देंगे। 
विज्ञापन


प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय पार्सल क्लियरेंस (सीमा शुल्क पटल) की शुरुआत हुई। अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन डॉ. रामशंकर कठेरिया ने इस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


उन्होंने यहां पासपोर्ट कार्यालय स्थापित करने समेत कई पोस्ट पेमेंट बैंक आदि की सुविधाओं के बारे में बताया। डाक अधिकारियों ने बताया कि आगरा के उद्योगपतियों को 50 से अधिक देशों में पार्सल भेजने के लिए लंबी प्रक्रिया करनी पड़ती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब 20 किलोग्राम तक के वजन के पार्सल को आसानी से विदेश भेजा जा सकेगा। मंगलवार और गुरुवार को कस्टम अधिकारी आगरा के प्रताप पुरा पोस्ट |}}ऑफिस में बैठेंगे। इसके लिए डाकघर में स्कैनिंग मशीन और अलग काउंटर खोला गया है। 


इस दौरान विशिष्ट अतिथि आयुक्त केंद्रीय उत्पाद शुल्क रामचंद्र सांखला, सहायक आयुक्त सीमा शुल्क श्रीकांत राउत, प्रवर डाक अधीक्षक मूना यासमीन, अपर निदेशक डाक आरबी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed