फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Intermediate students who missed the practical exam will be held on 9th and 10th, the exam will be conducted under CCTV surveillance, centers and examiners have been determined.

Agra News: इंटर के छूटे छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा 9 और 10 को होगी, सीसीटीवी की निगरानी में होगी परीक्षा, केंद्र और परीक्षक किए गए निर्धारित

Tue, 07 Apr 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 07 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Intermediate students who missed the practical exam will be held on 9th and 10th, the exam will be conducted under CCTV surveillance, centers and examiners have been determined.
आगरा। वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्रों को अंतिम अवसर देते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 9 एवं 10 अप्रैल को परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय स्तर पर केंद्र निर्धारित कर परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएंगी। जिन विद्यालयों के सभी छात्र छूटे हैं, वहां उनके अपने विद्यालय में ही परीक्षा होगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि निर्धारित विषयों में केंद्र और परीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें भूगोल, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं। भूगोल के लिए क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इसमें परीक्षक प्रतिभा मैसी होंगी।
विज्ञापन

गृह विज्ञान के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा को केंद्र बनाया है। यहां बबिता को परीक्षक बनाया गया है। भाैतिक विज्ञान के लिए पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज शाहगंज में संजीव कुमार यादव, रसायन और जीव विज्ञान के लिए राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गढ़ी चंद्रमान आगरा में चंद्रप्रभा को परीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि भाग-1 व 2 और अन्य एकांकी विषयों के परीक्षक नियुक्त करने की जिम्मेदारी जिला स्तर पर दी गई है, इसकी सूची क्षेत्रीय कार्यालय को भेजनी होगी। परीक्षा संपन्न होने के बाद लिफाफे अनिवार्य रूप से परिषद कार्यालय में जमा कराने होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि इसके बाद कोई अवसर नहीं दिया जाएगा और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed