{"_id":"699fc4931a44d5eede0555e4","slug":"intermediate-student-found-unconscious-in-agra-suspected-poisoning-admitted-to-hospital-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शमशान घाट चौराहे पर कैसे पहुंच गई 12वीं की छात्रा, परीक्षा देने घर से निकली थी; अलीगढ़ से पहुंच गई आगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शमशान घाट चौराहे पर कैसे पहुंच गई 12वीं की छात्रा, परीक्षा देने घर से निकली थी; अलीगढ़ से पहुंच गई आगरा
Thu, 26 Feb 2026 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:27 AM IST
सार
12वीं की परीक्षा देने घर से निकली छात्रा अलीगढ़ से आगरा पहुंच गई। वो शमशान घाट चौराहे पर बेसुध हालत में मिली। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
छात्रा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना ताजगंज के शमशान घाट चौराहे पर पुलिस को एक छात्रा बेसुध मिली। राहगीर महिला की मदद से पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्रा इंटर की परीक्षा देने आई थी। उसके साथ जहरखुरानी की आशंका है।
विज्ञापन
यातायात पुलिस के सब इंस्पेक्टर पियूष कुमार ने बताया कि झलकारी बाई चौराहे पर अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब ताजमहल की ओर से एक युवती पैदल लड़खड़ाते हुई आई। उनसे मदद मांगने लगी। रास्ते से गुजर रही जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ताजगंज की प्रधानाचार्य स्वीटी चौहान ने उनके आग्रह पर स्कूटी रोकी और युवती से बात की, उसे पानी पिलाया। पुलिस ने स्वीटी चौहान की मदद से उसे शांति मांगलिक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को जानकारी दी गई। छात्रा अपना नाम खुशबू पुत्री राजू निवासी अलीगढ़ ,बन्ना देवी थाना क्षेत्र के नगला भूंडा, बरोला पुल के पास बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने बताया कि उसकी दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। वह अलीगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी थी, इसी दौरान एक महिला ने उसे सड़क पार कराने को कहा। सड़क पार करवाने के बाद उसे नहीं पता कि वह आगरा कैसे पहुंच गई। उसकी परीक्षा छूट गई है। परिजनों का कहना था कि बेटी परीक्षा देकर छह बजे के बाद वापस आती थी, इसलिए उन्होंने बेटी की तलाश नहीं की थी। रात में परिजन अलीगढ़ से आगरा के लिए रवाना हो गए हैं। इंस्पेक्टर ताजगंज ने बताया कि युवती प्रथम दृष्टया जहर खुरानी का शिकार प्रतीत हो रही है। उसके पास से कोई कीमती सामान गायब नहीं हुआ है। अभी उसका इलाज चल रहा है। परिजन के आने पर आगे की जानकारी की जाएगी।