{"_id":"5ee856008ebc3e42ef42e5a5","slug":"intercity-will-run-soon-no-general-ticket-for-passengers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक 1.0: इंटरसिटी की सुविधा जल्द, सीट के लिए करानी होगी बुकिंग, नहीं मिलेगा जनरल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक 1.0: इंटरसिटी की सुविधा जल्द, सीट के लिए करानी होगी बुकिंग, नहीं मिलेगा जनरल टिकट
Tue, 16 Jun 2020 10:50 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:50 AM IST
सार
- कानपुर मंडल में संचालन की तैयारी
- आगरा में किया जा रहा है विचार
विज्ञापन
आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनलॉक-1.0 में अधिकांश स्पेशल ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। ऐसे में इंटरसिटी जैसी कम दूरी की ट्रेनों के संचालन के लिए भी विचार किया जा रहा है। हालांकि इन ट्रेनों में भी जनरल श्रेणी का टिकट नहीं मिलेगा। सेकेंड स्लीपर का टिकट बुक कराने के बाद ही यात्रा कर सकेंगे। एक सीट पर तीन यात्रियों से ज्यादा नहीं बैठ सकेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की वजह से ऐसा किया जाएगा।
रेलवे ने एक जून से 200 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। इसके पहले 15 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई थीं। सभी गाड़ियां लंबी दूरी की यात्रा के लिए हैं। इनमें से नई दिल्ली चेन्नई राजधानी समेत 20 ट्रेनों का आवागमन आगरा मंडल से होकर किया जा रहा है।
लेकिन बड़ी संख्या में यात्री आगरा नई दिल्ली इंटरसिटी, आगरा लखनऊ इंटरसिटी, आगरा झांसी इंटरसिटी, आगरा अजमेर इंटरसिटी जैसी ट्रेनों में सफर करते हैं। कानपुर रेल उप मंडल में 32 इंटरसिटी गाड़ियों को संचालित करने की तैयारी है।

इसी तरह आगरा मंडल में भी इंटरसिटी एक्सप्रेसों के संचालन की तैयारी पर विचार हो रहा है। इस वक्त लोग आसपास के जिलों का सफर ज्यादा कर रहे हैं। दिल्ली की ओर जाने वाले और शाम को लौटने वाले यात्रियों की भी बड़ी संख्या है।
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि सोशल डिस्टेंस के साथ इंटरसिटी ट्रेनों का संचालन शुरू होना चाहिए। इस वक्त लंबी दूरी की गाड़ियां हैं, जिनके स्टॉपेज भी गिने चुने हैं। इनका फायदा रेल यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
इस संबंध में आगरा के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव का कहना है कि अभी प्रयागराज मुख्यालय से ऐसा आदेश नहीं आया है। हालांकि इस पर विचार किया जा रहा है।