{"_id":"6831995c563f03731c0b509c","slug":"inter-state-vehicle-theft-gang-busted-eaight-arrested-11-bikes-recovered-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: ये हैं अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के वो सदस्य...जो पलक झपकते उड़ाते हैं बाइक, पुलिस ने आठ शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ये हैं अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के वो सदस्य...जो पलक झपकते उड़ाते हैं बाइक, पुलिस ने आठ शातिर दबोचे
Sat, 24 May 2025 03:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 24 May 2025 03:33 PM IST
सार
कासगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। इस गैंग से चोरी की 11 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने आठ शातिरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सदर कोतवाली पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दिल्ली, नोएडा, एटा और कासगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चुराई गईं 11 बाइकें भी बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों में से 6 पर पहले से ही अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, एएसपी राजेश भारती ने सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की एक संयुक्त टीम का गठन किया था। यह टीम लगातार वाहन चोरी की वारदातों के खुलासे में जुटी थी। बृहस्पतिवार की रात पुलिस को एटा रोड स्थित सरिया फैक्ट्री के सामने बंद पड़े भट्टे पर वाहन चोरों के सक्रिय होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 8 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
चोरी की बाइकों का खुलासा
गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सचिन निवासी मनकापुर से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। सचिन ने बताया कि उसने दो बाइकें दिल्ली के बुराड़ी से, एक नोएडा के सेक्टर 63 से, एक एटा जनपद के जैथरा से और एक सोरोंजी थाना क्षेत्र से चोरी की थी। पुलिस अन्य बरामद बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय था और चोरी की बाइकों को सस्ते दामों पर बेचता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी सचिन के अलावा, पुलिस ने विजयपाल निवासी मौजमपुर, संदीप कुमार निवासी ग्राम उढ़ेर पुख्ता, कन्हैया लाल निवासी मानपुर नगरिया, रामगोपाल निवासी कुंवरपुर, हेमंत निवासी नगला देवी, मनोज निवासी घिनौना और आस मोहम्मद निवासी बिलराम को भी गिरफ्तार किया है।
इनका आपराधिक इतिहास :
सचिन पर 11 मामले दर्ज हैं।
संदीप पर 8 मामले दर्ज हैं।
रामगोपाल पर 7 मामले दर्ज हैं।
विजयपाल पर 6 मामले पहले से ही नोएडा, दिल्ली, कासगंज और एटा में दर्ज हैं।