फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Intensified torrent, floods again in Ganga river, water increased by 40 cm in 24 hours

तेज हुई धार, गंगानदी में फिर आई बाढ़, 24 घंटे में 40 सेंटीमीटर बढ़ा पानी

Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Intensified torrent, floods again in Ganga river, water increased by 40 cm in 24 hours
कासगंज। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी ने गंगानदी में लो फ्लड के हालात पैदा कर दिए हैं। गंगानदी में पिछले 24 घंटों में 40 सेंटीमीटर पानी बढ़ गया है। बाढ़ आने से तटवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई हैं। वहीं प्रशासन और सिंचाई विभाग के अफसरों ने अलर्ट जारी करते हुए निगरानी तेज कर दी है। सिंचाई विभाग की टीमें तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ से बचाव के प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हो रही बारिश से बैराजों पर पानी का दबाव बढ़ता ही जा रहा है। बैराजों का यह पानी गंगानदी के रास्ते आगे की ओर भेजा जा रहा है, लेकिन जैसे जैसे पानी बढ़ता जा रहा है बाढ़ के हालात पैदा होते जा रहे हैं। बुधवार को सामान्य बाढ़ थी तो बृहस्पतिवार को जलस्तर बढ़ जाने के बाद लो फ्लड जारी किया गया।
विज्ञापन

बाढ़ के खतरे के मद्देनजर सिंचाई विभाग निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं पाया गया है, लेकिन तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीण अभी से बाढ़ को लेकर बेहद चिंतित हैं। सिंचाई विभाग का दावा है कि बाढ़ से निपटने की पूरे इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर अलग-अलग शिफ्ट में करेंगे ड्यूटी
गंगानदी में जलस्तर बढ़ जाने के बाद सिंचाई विभाग प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए अफसरों को शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी के निर्देश दे दिए हैं। सभी सहायक अभियंता पर्यवेक्षण में रहेंगे। वहीं सभी अवर अभियंता अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेंगे और सिंचाई पर्यवेक्षक दिन रात अलग अलग ड्यूटी करेंगे।

यह कहते हैं आंकड़े
- 105692 क्यूसेक पानी हरिद्वार से छोड़ा गया।
- 73678 क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा गया।
- 111990 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया।
- 163.60 मीटर के निशान पर पहुंचा कछला गंगा का जलस्तर।
बैराजों पर पानी बढ़ जाने के बाद गंगानदी में पानी छोड़ा जा रहा है। गंगानदी में बृहस्पतिवार को लो फ्लड हो गया है। आने वाले दिनों में जलस्तर कुछ कम होने की उम्मीद है। सिंचाई विभाग के अधिकारी परिस्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। - अरूण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed