फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Integrated Sports Academy to be built in Greater Agra, proposal sent to the government

UP: ग्रेटर आगरा में बनेगी एकीकृत खेल अकादमी, भेजा गया प्रस्ताव; खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी आधुनिक सुविधाएं

Mon, 01 Jun 2026 11:05 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2026 11:05 AM IST
सार

ग्रेटर आगरा में एकीकृत खेल अकादमी स्थापित करने के प्रस्ताव को नगर निगम सदन ने मंजूरी देकर प्रदेश सरकार को भेज दिया है। अकादमी बनने से खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, आवासीय और खेल विज्ञान की सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी।

विज्ञापन
Integrated Sports Academy to be built in Greater Agra, proposal sent to the government
ग्रेटर आगरा में कुछऐसी दिखेगी खेल अकादमी

विस्तार

ग्रेटर आगरा में एकीकृत खेल अकादमी का निर्माण होगा। खेल अकादमी की स्थापना के लिए नगर निगम सदन ने प्रस्ताव पारित कर प्रदेश सरकार को भेजा है। प्रस्ताव में कहा गया है कि आगरा से क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, कराटे, तैराकी, बॉक्सिंग आदि खेलों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहचान बना चुके हैं। यहां एकीकृत खेल अकादमी की जरूरत है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन के लिए आगरा और आसपास के जिलों के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बेहतर मंच मिल सके।
विज्ञापन

 

पार्षद अनुराग चतुर्वेदी ने प्रस्ताव में कहा है कि ग्रेटर आगरा क्षेत्र में एकीकृत खेल अकादमी स्थापित की जाती है तो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, खेल विज्ञान, फिटनेस, आवासीय सुविधा और शैक्षिक व्यवस्थाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी। सदन ने सर्वसम्मति से बालक-बालिकाओं को उच्च मानकों वाली खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अकादमी को जरूरी बताया। पार्षदों ने इसके जरिये रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर हेमलता दिवाकर ने कहा कि ग्रेटर आगरा में एकीकृत खेल अकादमी की स्थापना से आगरा और आसपास के क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। भविष्य में आगरा को प्रदेश के प्रमुख खेल केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में यह अकादमी महत्वपूर्ण साबित होगी। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने कहा कि यहां खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ अन्य सभी तहर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना की गई है। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि रोजगार, खेल पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed