{"_id":"6a25de9c38f03532bc005b7b","slug":"inswinger-prevents-dhruv-jurel-from-scoring-a-big-innings-agra-news-c-365-1-sagr1044-108272-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इनस्विंगर ने ध्रुव जुरेल को बड़ी पारी से रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इनस्विंगर ने ध्रुव जुरेल को बड़ी पारी से रोका
Mon, 08 Jun 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल
आगरा। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सके। रविवार को उन्हें एक शानदार इनस्विंगर ने बोल्ड कर दिया।
ध्रुव ने क्रीज पर आते ही कुछ आकर्षक शॉट लगाए। इसी बीच एक गेंद ऑफ स्टंप के बाहर जाती दिख रही थी लेकिन अचानक तेजी से अंदर आई और स्टंप ले उड़ी। ध्रुव के आगरा के कोच परवेंद्र यादव ने कहा कि ध्रुव अच्छे टच में दिख रहे थे। उन्होंने कहा कि ऐसी गेंदों पर बड़े-बड़े बल्लेबाज चकमा खा जाते हैं, लेकिन ध्रुव का आत्मविश्वास बरकरार है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट डेवलपमेंट समिति के सदस्य अनीश राजपूत ने कहा कि ध्रुव ने आगरा के क्रिकेट को नई पहचान दी है। ध्रुव जल्द ही बड़ी पारी खेलकर अपनी छाप छोड़ेंगे।