फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instructions to continue online classes

ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश

Wed, 28 Jul 2021 07:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Instructions to continue online classes
कोसीकलां में जेडी मुकेश अग्रवाल का स्वागत करते हुए आयोजक। - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने हिंदू इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि कोरोनाकाल में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए। कहा कि ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को प्रेरित करें।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि कॉलेज में 50 प्रतिशत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े है तो यह अच्छा प्रयास है। उन्होंने यहां स्टाफ मीटिंग की और सभी से कोरोना टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कक्षाओं में ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं के शैक्षिक पंचांग के अनुसार सतत मूल्यांकन के निर्देश के साथ उन्होंने ऑनलाइन कक्षाओं के लिए सभी शिक्षकों से और बेहतर तरीके से शिक्षा प्रदान करने के बारे में सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन

प्रबंधक हरीओम गुप्ता ने उन्हें विद्यालय का अवलोकन कराया। उन्होंने कॉलेज में पौधरोपण भी किया। उनके साथ कॉलेज प्रधानाचार्य हेमंत कुमार, कमल किशोर वार्ष्णेय, सुभाष बजाज, आरएन भारद्वाज, रोशनलाल सौंखिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed