{"_id":"65395a953a177c2fd40d6659","slug":"instructions-given-to-two-inspectors-to-line-up-for-negligence-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-6528-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: लापरवाही पर दो दरोगाओं को लाइन हाजिर करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: लापरवाही पर दो दरोगाओं को लाइन हाजिर करने के दिए निर्देश
Wed, 25 Oct 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। हाथरस की एक महिला की शिकायत पर अलग अलग आपराधिक मामलों की विवेचना में लापरवाही करने पर हाथरस के एक दरोगा व कासगंज के एक दरोगा को डीआईजी शलभ माथुर ने संबंधित जिलों के एसपी को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए।
डीआईजी कार्यालय के मुताबिक डीआईजी शलभ माथुर ने शिकायत पर मामलों की समीक्षा की। पांच मामले अलग अलग धाराओं में जनपद हाथरस में दर्ज हैं। जबकि एक मामला सदर कोतवाली में दर्ज है। इन मामलों की विवेचना हाथरस के उपनिरीक्षक राकेश चंद्र ने की। विवेचना को लंबित रखने और विवेचना करने में लापरवाही बरतने पर दरोगा को लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए हैं। जबकि कासगंज में मारपीट व अन्य धाराओं में दर्ज मामले में विवेचना में प्रमाणित साक्ष्य संकलन न करने का दोषी मानते हुए दरोगा नरेंद्र कुमार को लाइन हाजिर करने के निर्देश एसपी को दिए गए।