फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Instructions given for the recovery of two kidnapped girls

Agra News: अगवा दो किशोरियों की बरामदगी का दिया निर्देश

Sat, 08 Apr 2023 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Apr 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Instructions given for the recovery of two kidnapped girls
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियों को अगवा कर लिया गया। दोनों ही मामलों में परिजनों ने पांच लोगों को आरोपित कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से अगवा किशोरियों के बरामदगी करने का प्रयास कर रही। सोरोंजी क्षेत्र से एक गांव से 30 मार्च तक एक किशोरी मवेशियों को चराने के लिए गई थी। लेकिन शाम तक वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, इस दौरान पता चला कि गांव निवासी आसिफ, मुन्ना, रेशमा व युसूफ उसे अगवा कर ले गए हैं। मामले में किशोरी के पिता ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र के एक गांव से बीते 19 जनवरी को एक किशोरी संदिग्ध हाल में लापता हो गई। घटना के समय वह शौच करने की बात कहकर घर से निकली थी। लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। चिंतित परिजन उसकी तलाश किए। इस दौरान पता चला कि किशोरी को गांव निवासी शकील अगवा करके ले गया है। पिता ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सौरभ दीक्षित ने बताया कि दोनों किशोरियों के अगवा किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। संबंधित थाना प्रभारियों को किशोरियों के बरामदगी के लिए निर्देशित किया गया है। पुलिस सर्विलांस की मदद से किशोरियों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed