{"_id":"61634eb48ebc3e626a6f774a","slug":"inspector-s-son-harassed-his-wife-orders-to-file-a-case-agra-news-agr511016730","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के बेटे ने किया पत्नी का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के बेटे ने किया पत्नी का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
आगरा। परिवार परामर्श केंद्र में तीन बार काउंसिलिंग में समझौता नहीं होने पर दरोगा के बेटे के खिलाफ मुकदमे के आदेश किए गए हैं। उस पर पत्नी ने उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। दोनों उच्च शिक्षित हैं।
युवती का मायका थाना न्यू आगरा क्षेत्र में है। वह बीटेक पास है। शादी दो साल पहले अलीगढ़ के युवक से हुई थी। वह एमबीए पास है। उसके पिता दरोगा हैं और गाजियाबाद में तैनात हैं। पत्नी का आरोप है कि पति के परिवार की एक महिला से प्रेम संबंध हैं। इस बात की जानकारी होने पर उसने विरोध किया। मगर, वो उससे ही सवाल करता है। सास-ससुर को भी बताया, लेकिन उन्होंने अपने बेटे का ही पक्ष लिया।
पति ने उस पर ही उल्टा आरोप लगाने शुरू कर दिए। उसके साथ मारपीट की जाती थी। एक साल पहले वह मायके में आ गई। तब से पति उसे घर ले जाने के लिए नहीं आया है।
तीन महीने पहले युवती ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में भेजा गया। काउंसिलिंग में आए पति ने बताया कि पत्नी बेवजह शक करती है। जब वो मना करता है तो झगड़ा करती है। एक दिन घर के मंदिर में आग लगा दी थी। किसी तरह आग को बुझाया जा सका। उसने जले हुए सामान के फोटो भी काउंसलर को दिखाए। तीन काउंसिलिंग के बाद भी दोनों में समझौता नहीं हो सका।
विज्ञापन
काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि दोनों पक्षों को सुना गया था। पत्नी ने पति पर परिवार के एक महिला से संबंध होने के आरोप लगाए। वहीं पति उसके साइको होने की बात कर रहा है। उसके इलाज के पर्चे भी साथ लेकर आया था। दोनों के बीच समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन दोनों साथ रहने को तैयार नहीं हैं। इस पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश किए हैं।
बहू के कमरे में घुस आता है ससुर
आगरा। परिवार परामर्श केंद्र में एक महिला ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया। थाना कमला नगर क्षेत्र की युवती की शादी को एक साल हुआ है। सात महीने से मायके में रह रही है। युवती ने केंद्र में शिकायत की। उसका आरोप है कि पति ऑफिस चला जाता था। इसका फायदा उठाकर ससुर कमरे में आ जाता था। पहले तो उसने ध्यान नहीं दिया, लेकिन ससुर की हरकत पर विरोध किया। पति से शिकायत की, लेकिन उसने बात को नजरअंदाज कर दिया। ससुर की हरकत की वजह से वह मायके में रह रही है। इस मामले में तारीख दी गई है।