{"_id":"65b8596ffeb9ea7848093017","slug":"inspector-posted-in-jagdishpura-will-now-investigate-case-of-land-grabbing-and-fake-cases-in-bodala-agra-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा जमीन कांड: फरार बिल्डर की पूर्वांचल में तलाश, कब्जा करने वाले का नाम साफ; गार्ड तैनात कर लगाए थे सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा जमीन कांड: फरार बिल्डर की पूर्वांचल में तलाश, कब्जा करने वाले का नाम साफ; गार्ड तैनात कर लगाए थे सीसीटीवी
Tue, 30 Jan 2024 07:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:35 AM IST
सार
आगरा में जमीन कब्जा करने के मामले में फरार बिल्डर की पूर्वांचल में तलाश की जा रही है। मामले में कब्जा करने वाले का नाम साफ हो गया हैै। उसने गार्ड तैनात करके सीसीटीवी लगा दिए थे।
विज्ञापन
आगरा: बोदला जमीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी आगरा के बोदला में जमीन कब्जाने और फर्जी मुकदमों के मामलों की जांच अब जगदीशपुरा में तैनात इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह करेंगे। कुर्की की धारा 82 की कार्रवाई के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। डीसीपी सिटी ने बताया कि इनामी बिल्डर की तलाश पूर्वांचल के कई जिलों में कराई जा रही है।
विज्ञापन
मुकदमे में अमित अग्रवाल, एसओ जितेंद्र कुमार और पुरुषोत्तम पहलवान की गिरफ्तारी हो चुकी है। बिल्डर कमल चौधरी, धीरू चौधरी, किशोर बघेल और आनंद जूरैल फरार हैं। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि पुलिस चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मुकदमे में आरोपियों को तय करेगी।
विज्ञापन
अभी तक जांच में यह साफ हुआ है कि जमीन पर कब्जा नेमचंद जैन ने लिया था। उन्होंने ही दोनों गार्ड तैनात किए थे। मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। वहीं इंस्पेक्टर का कहना है कि केस डायरी के अध्ययन के बाद ही वह पूरे मामले पर कुछ कह सकते हैं। फिलहाल मुकदमे में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उमा देवी का सच भी जानेगी पुलिस
अभी जांच जमीन पर कब्जे की चल रही है। मुकदमा उमा देवी ने लिखाया है। उन्होंने मुकदमे में खुद को टहल सिंह की बहू बताया है। पुलिस से कुछ लोगों ने शिकायत की है कि जांच उमा देवी की भी होनी चाहिए। पुलिस उनसे टहल सिंह की बहू होने के प्रमाण तो मांग ले। डीसीपी सिटी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच होगी। पहले मुकदमे के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।