फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspector and constable suspended for beating kathawachak nephews

UP: कार खड़ी करने को लेकर कथावाचक के भतीजों से हुआ विवाद...पुलिसकर्मियों ने की पिटाई, दरोगा और सिपाही निलंबित

Thu, 20 Nov 2025 08:10 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 20 Nov 2025 08:10 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कथावाचक के भतीजों की पिटाई करना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। मामले में दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Inspector and constable suspended for beating kathawachak nephews
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

चंबल नदी के पिनाहट घाट पर सड़क पर कार खड़ी करने के विवाद में कथावाचक कौशिक महाराज के भतीजों की पिटाई के मामले में दो पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पिनाहट घाट पर बुधवार को प्रख्यात कथावाचक कौशिक महाराज के छोटे भाई रामदेव शास्त्री के बेटे देवकीनंदन और मारुति नंदन मां सीमा देवी को मुरैना (मध्य प्रदेश) जाने के लिए छोड़ने के लिए आए थे। बताया कि उन्होंने घाट पर कार खड़ी कर दी थी। सड़क पर कार खड़ी करने पर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी ने कार का चालान कर दिया। 
विज्ञापन


चालान का विरोध करने पर महिला पुलिसकर्मी ने थाने से दरोगा रोहित कुमार और पुलिसकर्मी सूरज को बुला लिया। आरोप है कि दोनों युवकों की पुलिस से तकरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठियों से उनके पिटाई कर दी। दोनों युवक भारतीय किसान यूनियन से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मामले की जानकारी परिजन के साथ भाकियू पदाधिकारियों को दी। भाकियू जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने थाना पिनाहट का घेराव करने की बात कहते हुए अधिकारियों से शिकायत की। मामले में डीसीपी पूर्वी ने पिटाई करने के आरोपी दरोगा रोहित और कांस्टेबल सूरज को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।


वहीं, बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता थाना पिनाहट पहुंचे थे। पुलिस पिटाई पर विरोध जताया। मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अजय राज शास्त्री, तहसील अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, डॉ. जयप्रकाश शर्मा, प्रवीन, धन सिंह, देवेंद्र सिंह, एलम सिंह और राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी पिनाहट का कहना है डीसीपी पूर्वी के आदेश पर उप निरीक्षक रोहित कुमार व कांस्टेबल सूरज को सस्पेंड किया गया है।

ये भी पढ़ें-Agra News: दीवानी में अधिवक्ताओं के दो पक्षों में टकराव...जमकर चले लाठी-डंडे, कई के फटे सिर; पुलिस बल तैनात
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed