फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspection of transport minister in agra

परिवहन मंत्री को टूटे मिले बसों के शीशे

Thu, 25 May 2017 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 May 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
inspection of transport minister in agra
आगरा में स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला
परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने ईदगाह बस स्टैंड और ताज डिपो का निरीक्षण किया। बस स्टैंड पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। जगनेर जा रही एक बस के शीशे टूटे देखकर नाराजगी जताई। बसों में साफ-सफाई देखी। उन्होंने बताया कि ईदगाह बस स्टैंड पर रिटायरिंग रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री समीक्षा बैठक के बाद शाम को ताज डिपो पहुंचे। 

यहां उन्होंने वाशिंग प्लांट और डिजिटल आटोमेशन मशीन देखी। इसके बाद डिपो में खड़ी बसों की हालत देखी। डिपो में साफ-सफाई की हालत ठीक नहीं थी। इस पर रोडवेज अफसरों को निर्देशित किया। इसके बाद ईदगाह बस स्टैंड पहुंचे। यहां भी साफ सफाई पर विशेष जोर दिया गया। जगनेर जा रही एक बस की खिड़की के शीशे टूटे देखकर इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


यात्रियों ने बताया कि बसों की सही टाइमिंग नहीं बताई जाती है। इस पर उन्होंने लंबी दूरी की महत्वपूर्ण बसों की जानकारी के लिए प्रतिदिन लिस्ट लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान आरएम पार्थसारथी शर्मा, एआरएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज डिपो में कर्मचारियों ने वर्दी वगैरह की समस्याएं रखीं। मंत्री ने पूछा कि कितने कर्मचारी हैं तो जवाब में 40 कर्मचारी बताए, लेकिन वहां दर्जनभर कर्मचारी ही थे। ईदगाह बस स्टैंड में संविदा बस चालक, परिचालकों ने मंत्री से कहा कि पुलिस डग्गेमार बसों को चलवाती है। भगवान टाकीज, रामबाग, ईदगाह समेत कई स्थानों से अब भी डग्गेमार बसें चल रही हैं। अगर इनका संचालन बंद हो जाए तो रोडवेज की आय में चार से पांच लाख रुपये का इजाफा होगा। इस पर मंत्री ने कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed