{"_id":"5e4d79348ebc3ef27e0af180","slug":"inspection-in-bewar-mainpuri-news-agr430288514","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन की टीम ने गांवों में शौचालयों का सत्यापन कर क्या जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन की टीम ने गांवों में शौचालयों का सत्यापन कर क्या जाना
विज्ञापन
19एमएनपी-06-बेवर के गांव भैंसरोली में शौचालयों का सत्यापन करती शासन से आई टीम
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शौचालयों के सत्यापन के लिए शासन से नामित दो सदस्यीय टीम ने बुधवार को गांव-गांव जाकर शौचालयों का सत्यापन किया। टीम ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर गांवों में निरीक्षण किया। कहीं शौचालय बने मिले तो कहीं कमियां भी मिलीं। इस पर सुधार के निर्देश दिए हैं।
जिले में शौचालय निर्माण का सत्यापन करने के लिए उप निदेशक पंचायत राज अलीगढ़ मंडल एसके सिंह और स्टेट कंसल्टेंट यूनीसेफ तुहिना राय को भेजा गया है। बुधवार को उन्होंने बेवर क्षेत्र के गांवों में शौचालयों का सत्यापन किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत भैंसरोली, परौंखा और जोत में टीम ने घर-घर जाकर शौचालय देखे। बेसलाइन और एलओबी के शौचालय अधिकांश पूर्ण मिले। वहीं एनओएलबी के कुछ शौचालय अधूरे मिलने पर उन्हें पूरा कराने के लिए प्रधान और सचिव को निर्देशित किया। टीम दो दिन तक जिले में रहकर शौचालयों का सत्यापन करेगी। निरीक्षण के दौरान जिला स्वच्छता समन्वयक नीरज शर्मा के अलावा संबंधित प्रधान और सचिव मौजूद रहे।
शौचालय की धनराशि का भी होगा सत्यापन
बृहस्पतिवार को शासन से आई टीम शौचालयों के भौतिक सत्यापन के बाद कार्यालय में भी सत्यापन करेगी। इस दौरान टीम अब तक शौचालय के लिए चयनित कुल लाभार्थी, प्रथम किस्त भेजने वाले लाभार्थी, द्वितीय किस्त भेजने वाले लाभार्थी और शौचालय निर्माण कराने वाले लाभार्थी आदि बिंदुओं पर गहनता से जांच करेगी।