फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inspection drive in Kheragarh; action taken against 38 electricity thieves.

Agra News: खेरागढ़ में चेकिंग अभियान, 38 बिजली चोरों पर हुई कार्रवाई

Mon, 05 Oct 2026 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Inspection drive in Kheragarh; action taken against 38 electricity thieves.
फोटो 4खेरागढ़ विद्युत विभाग की टीम चेकिंग अभियान के दौरान जांच करते हुए
खेरागढ़। विद्युत वितरण खंड खेरागढ़ में बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को बिजली विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सुबह की छापेमारी की। इस दौरान 38 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि टीम ने खेरागढ़ थाना क्षेत्र के अधिक नुकसान वाले फीडरों और गांवों को निशाना बनाया। कस्बा की सुंदर कॉलोनी, नई तहसील के सामने, नगला उदैया और भिलावली जैसे इलाकों में गहन जांच की गई। घरों और अन्य परिसरों की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच के दौरान कई स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इस अभियान में जेई विकास विश्वकर्मा, जेई विजय कुमार सहित कई विद्युतकर्मी मौजूद रहे। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसे प्रयास बिजली के नुकसान को कम करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed