{"_id":"602ab7e18ebc3ee9061a1d81","slug":"inspecion-panchaayat-village-mainpuri-news-agr4808118147","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय टीम ने सात गांवों में किया विकास कार्यों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय टीम ने सात गांवों में किया विकास कार्यों का सत्यापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के लिए आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों का राज्य स्तरीय टीम ने सत्यापन किया। इन गांवों में टीम ने विकास कार्य देखे। विकास कार्यों के आधार पर जिला स्तरीय टीम द्वारा किए गए मूल्यांकन की भी जांच की। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
जिले की सात ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार योजना के तहत चयनित किया गया था। इसमें बेवर की ग्राम पंचायत जमौरा, करहल की असरोही, जागीर की औंग, सुल्तानगंज की सुल्तानगंज और रुई सिनौरा, बरनाहल की मुहब्बत लभौआ और घिरोर की ग्राम पंचायत अहमदपुर शामिल थीं। शासन के आदेश पर दो दिन पहले राज्य स्तरीय टीम में मंडलीय परियोजना प्रबंधक अलीगढ़ हेमंत कुमार के नेतृत्व में एक टीम मैनपुरी पहुंची।
टीम ने गांवों में जाकर विकास कार्यों का सत्यापन किया। इसके बाद ग्राम पंचायतों के मूल्यांकन का भी सत्यापन किया। सत्यापन के बाद टीम वापस लौट गई। जिला परियोजना प्रबंधक अजय विक्रम सिंह ने बताया कि कुल पांच ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए चयनित किया जाना है। सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जल्द ही चयनित नामों की घोषणा शासन से की जाएगी।