फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspecion in mainpuri

मैनपुरी में पंजीकृत डॉक्टर के स्थान पर दूसरा डॉक्टर मिला तो पंजीकरण होगा निरस्त

Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
inspecion in mainpuri
मैनपुरी। प्राइवेट क्लीनिकों की मनमानी रोकने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर महीने निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। पंजीकृत क्लीनिक पर संबंधित डॉॅक्टर के स्थान पर दूसरा डॉक्टर मिलने पर पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

क्लीनिकों में मरीजों से मनमानी वसूली व पंजीकृत की जगह पर दूसरे डॉक्टरों से उपचार किए जाने की शिकायत मिलने पर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को भेजे पत्र में कहा कि क्लीनिकों पर स्वास्थ्य अधिकारियों को कड़ी नजर रखनी होगी। प्रत्येक क्लीनिक की हर महीने नियमित जांच की जाए।
विज्ञापन

यदि किसी क्लीनिक में पंजीकृत डॉक्टर के स्थान पर दूसरा डॉक्टर मिलता है तो उसका पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। निदेशक का पत्र प्राप्त होने के बाद सीएमओ ने अधीनस्थों को मासिक निरीक्षण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्रों की हो विशेष निगरानी
निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने सीएमओ को दिए निर्देशों में कहा है कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों की विशेष निगरानी की जाए। यदि किसी केंद्र पर गैर कानूनी कार्य होता पाया जाए तो उसके खिलाफ एफआईआर कराते हुए पंजीकरण निरस्त किया जाए।

मरीज की मौत होने पर कराई जाए जांच
निजी क्लीनिक में उपचार के दौरान यदि किसी मरीज की मौत होती है, तो विभाग उस मरीज की मौत का कारण भी पता लगाए। यदि मरीज की मौत में क्लीनिक की लापरवाही या गलत उपचार की जानकारी आती है तो संबंधित क्लीनिक के डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाए।
सभी निजी अस्पतालों की नियमित जांच कराने के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। किसी भी प्रकार से अवैध अस्पताल नहीं चलने दिए जाएंगे।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed