फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspecion in mainpuri

शिक्षामित्रों की दिवाली हो सकती है फीकी

Sat, 19 Oct 2019 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
inspecion in mainpuri
मैनपुरी। समायोजन निरस्त होने के बाद से ही शिक्षामित्र परेशान हैं। इस बार सितंबर का मानदेय नहीं मिल पाने के कारण 1910 शिक्षामित्रों के परिवारों की प्रकाशमय दिवाली फीकी हो सकती है। शिक्षामित्रों की सितंबर की उपस्थिति भी नहीं भेजी गई है, जबकि अफसरों का कहना है कि समय से उपस्थिति भेजने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उधर, शिक्षामित्रों ने अफसरों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री अनुराग मिश्रा ने बताया कि समायोजन निरस्त होने के बाद से ही शिक्षामित्रों का शोषण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने जहां सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन दिवाली से पहले देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, दूसरी ओर शिक्षामित्रों को अभी तक सितंबर के मानदेय का भुगतान की भी कोई तैयारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिला संयोजक विनीत प्रताप सिंह ने कहा कि अभी तक मैनपुरी विकास खंड के खंड शिक्षाधिकारी के अतिरिक्त किसी ने भी सितंबर की उपस्थिति बीएसए कार्यालय को नहीं भेजी है। इसके चलते संबंधित लिपिक ने दिवाली से पहले मानदेय भुगतान के हाथ खड़े कर दिए हैं। उसका कहना है कि अगले तीन दिन में यदि उपस्थिति नहीं मिलती है तो दिवाली से पहले भुगतान नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्र नेता शुभम शक्ति भदौरिया, अजय यादव, सुमन यादव, बीना कुमारी, मंजू यादव, राजेश कुमार, कल्पना चौहान, सरिता यादव, रीना पांडेय, प्रवीन कुमार आदि ने बीएसए से खंड शिक्षाधिकारियों से उपस्थिति मंगाने को कहा है।

सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षामित्रों की उपस्थित समय से उपलब्ध करा दें, जिससे उनके मानदेय का भुगतान दिवाली से पहले किया जा सके। बजट प्राप्त हो चुका है बाकी तैयारी पूरी है।
-विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed