फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   inspecion by shreekant sharma

उपभोक्ताओं का उत्पीडन नहीं किए जाएगा स्वीकार: श्रीकांत

Fri, 11 Jun 2021 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
inspecion by shreekant sharma
मैनपुरी। जिले में विद्युत व्यवस्था का हाल जानने के लिए शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री पंडित श्रीकांत शर्मा करहल पहुंचे। उन्होंने करहल विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण कर उपकरण व अन्य व्यवस्थाएं देखीं। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने के आदेश दिए। उन्होंने साफ कहा कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब करहल विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने वीसीवी और स्विच यार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उपकरणों की बेहतर देखरेख की जाए ताकि जनता को निर्बाध आपूर्ति दी जा सके। इसके साथ ही लापरवाही करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार 23 हजार मेगावाट विद्युत की आपूर्ति कर रही है। पूर्व में ये 16 हजार मेगावाट थी। उन्होंने समय से खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने और नलकूप की लाइनों पर समय से आपूर्ति देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने साफ कहा कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न किया जाए। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान परिसर में उन्होंने पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक डीवीवीएनएल अमित किशोर, अधीक्षण अभियंता विद्युत, मुख्य अभियंता आगरा जोन अंशुल अग्रवाल, निदेशक तकनीकी बीएम शर्मा, अधीक्षण अभियंता मैनपुरी अतुल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर, उप खंड अधिकारी रजत शुक्ला और अवर अभियंता पंकज कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जिले की जाएगी विशेष समीक्षा
ऊर्जा मंत्री ने करहल स्थित वीवीआईपी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक की। इसमें कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, 1912 पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति और खराब ट्रांसफार्मर आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांवों में रोस्टर आधारित आपूर्ति, कटौती वाले क्षेत्रों की समस्याओं व उनके निराकरण की स्थिति पर सवाल-जवाब किया। बैठक में उन्होंने प्रबंध निदेशक अमित किशोर को जिले की विशेष समीक्षा कर शिकायतों का निस्तारण कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed