{"_id":"5fe22c808ebc3e3eae6eeabc","slug":"inspaction-kasganj-news-agr47316064","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बेकरी संचालकों को लाइसेंस निरस्त की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बेकरी संचालकों को लाइसेंस निरस्त की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। क्रिसमस एवं नववर्ष के मौके को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर संचालित पांच बेकरी निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने के बाद संचालकों को लाइसेंस निरस्त की चेतावनी दी। इन स्थलों से छह बेकरी उत्पाद के सैंपल लिए।
टीम ने गंजडुंडवारा में सहावर रोड स्थित बेकरी से पेस्ट्री केक एवं क्रीम के सैंपल लिए। गनेशपुर स्थित सीमा बेकरी से रस्क, शहर की नदरई गेट चुंगी के सामने से क्राउन बेकर्स से पेस्टी, सूत की मंडी चौराहा से पंकज कुमार की दुकान से केके, गली अनन्दराम से शाजिद कनफैक्शनरी से फेन का सैंपल लिया। इन स्थलों पर निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई।
अभिहित अधिकारी नादिर अली ने कहा कि निर्माण स्थल पर सफाई के पर्याप्त इंतजाम रखे जाएं। खाद्य रंगों का ही प्रयोग किया जाए। अनियमितता पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बेकरी उत्पाद के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।