{"_id":"2629e2cf144598aff549f602565fb7a4","slug":"inrring-road-will-be-filled-by-june-next-year-frrata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल जून तक इनररिंग रोड पर भर सकेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल जून तक इनररिंग रोड पर भर सकेंगे फर्राटा
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 05 Jul 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक इनररिंग रोड पर अगले साल जून तक फर्राटा भर सकेंगे। इसके लिए मुख्य सचिव आलोक रंजन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मार्च 2016 तक सड़क और जून तक यमुना पर फ्लाईओवर, रेलवे लाइन पर आरओबी का काम पूरा हो जाए।
शनिवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने लखनऊ में अधिकारियों के साथ इनररिंग रोड प्रोजेक्ट की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनररिंग रोड का काम समय सीमा में पूरा हो जाना चाहिए। निर्देश दिया कि आरओबी निर्माण के लिए रेलवे से अनापत्ति प्राप्त करने को अधिकारी लगातार प्रयास जारी रखें। यमुना पर पुल के निर्माण के लिए कार्य में तेजी लाएं। यह तभी समय से पूरा हो सकेगा। इसके अलावा कल्वर्ट, सर्विस रोड के काम भी गति लानी होगी। बैठक में प्रमुख सचिव, आवास विकास सदाकांत, मुख्यमंत्री के सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बता दें, इनररिंग रोड नेशनल हाईवे दो स्थित कुबेरपुर से ग्वालियर हाईवे तक विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में कुबेरपुर से फतेहाबाद रोड तक निर्माण कार्य किया जा रहा है।