{"_id":"600480ce8ebc3e31c471227c","slug":"inpection-tundla-news-agr4768578171","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम ने किया टूंडला-एटा रेल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम ने किया टूंडला-एटा रेल सेक्शन का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
विज्ञापन
टूंडला स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम मोहित चन्द्रा
- फोटो : TUNDLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे में मालभाड़ा व्यापार को बढ़ाने और कासगंज तक नई रेललाइन बिछाने के कार्य की समीक्षा करने प्रयागराज डिवीजन के डीआरएम रविवार सुबह टूंडला पहुंचे। जहां से वे अधिकारियों के साथ एटा के लिए रवाना हुए। उन्होंने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रविवार सुबह प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक मोहित चन्द्रा अपने विशेष सैलून से टूंडला रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने टूंडला रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वे अधिकारियों के साथ विशेष ट्रेन से एटा के लिए रवाना हुए। टूंडला से एटा के बीच डीआरएम महेश चंद्रा ने विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए टूंडला-एटा सेक्शन के बीच रेल ट्रैक एवं अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला।
एटा पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने एटा में मालभाड़ा व्यापार को बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान टूंडला-एटा लाइन को कासगंज से जोड़ने के लिए बिछाई जा रही नई रेल लाइन के निर्माण कार्य को देखते हुए समीक्षा की। निरीक्षण में उनके साथ प्रयागराज से आए अधीनस्थ अधिकारी व टूंडला के मंडल यातायात प्रबंधक जे संजय कुमार, सुजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।