फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent murdered: Police found such evidence needle of suspicion inching closer

मासूम का कात्ल: नाक से बहता खून, काट दिया गला...पुलिस को मिले ऐसे सबूत, शक की सुई करीबी की ओर

Tue, 03 Dec 2024 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Dec 2024 08:43 AM IST
सार

आगरा के पिनाहट में आठ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसकी नाक से खून बह रहा था और गला रेतने का निशान मिला। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। 
 

विज्ञापन
Innocent murdered: Police found such evidence needle of suspicion inching closer
बालक का फाइल फोटो और लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला नयापुरा से तीन दिन पहले घर के बाहर खेलते समय लापता हुए आठ साल के रौनक की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव घर के पीछे बोरे में बंद मिला। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर हंगामा किया। आशंका है कि रविवार रात को हत्या कर शव फेंक दिया गया।
विज्ञापन



 

नयापुरा निवासी करन सिंह सूरत (गुजरात) में साड़ियों पर डिजाइन बनाते हैं। दो बेटे आठ साल का राैनक और पांच साल का घनश्याम हैं। राैनक कक्षा 1 का छात्र था। वह शुक्रवार शाम को 5 बजे घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। एक घंटे तक घर नहीं आने पर मां यशोदा ने तलाश की। शाम 7 बजे परिजन पुलिस के पास पहुंचे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अपहरण का केस दर्ज किया गया। पुलिस को रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कहीं भी बालक नजर नहीं आया। सोमवार सुबह 6 बजे करन सिंह के घर के बराबर में बनी गली में ओम शंकर के मकान के बाहर शव पड़ा मिला। देखते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 
विज्ञापन

राैनक की नाक से खून निकल रहा था। गले पर गला रेतने का निशान था। जानकारी पर पुलिस पहुंची। आक्रोशित परिजन ने जाम लगा दिया। नदगवां तिराहे पर आकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से हत्या हुई है। दो दिन से पुलिस राैनक को नहीं खोज पाई। उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया।

 

माथे पर तिलक, घर में खून के निशान, बलि की चर्चा
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। बालक के माथे पर लाल तिलक लगा था। गर्दन और माथे पर चोट के निशान थे। करब के पत्ते शव के साथ मिले। इससे आशंका है कि शव को करब में छिपाकर रखा गया। वहीं करन सिंह के घर के अंदर कमरे में खून के धब्बे थे। दीपक एवं लाल रंग का गेरू मिला। वहीं घर की छत पर रखी करब के गट्ठरों के पास भी खून के धब्बे मिले। बालक की बनियान भी पूजा स्थल पर मिली। इससे बलि देने की चर्चा भी होने लगी। हालांकि पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
 

बनियान पर गेरू से लिखा था नाम
घर के कमरे में बनियान मिली, जिस पर लाल रंग (गेरू) से रौनक लिखा था। उस पर करीब 20 से 21 बिंदिया लाल और पीले रंग की लगी थीं। घर के जीने की सीढ़ियां सहित छत पर खून के धब्बे मिले। सिलबट्टे पर गेरू लगे मिले और मौके से अन्य साक्ष्य प्राप्त हुए।
 

सभी पहलुओं पर जांच
डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने बताया कि बालक तीन दिन से लापता था। शव घर के पीछे मिला है। घटना में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed