फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent dies of dengue, three new patients found

डेंगू से मासूम की मौत, तीन नए मरीज मिले

Fri, 05 Nov 2021 07:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Innocent dies of dengue, three new patients found
कासगंज। जिले मेें जानलेवा बुखार व डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को डेंगू से एक मासूम की मौत हो गई। डेंगू व बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़कर 131 हो गया है। जबकि तीन नए डेंगू मरीज चिह्नित किए गए।
विज्ञापन

ग्राम नगला मामों निवासी नसीब (4) पुत्र शेर सिंह को चार दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गए। जांच में डेंगू रिपोर्ट पोजिटिव आ गई। हालत में सुधार नहीं आया। शनिवार को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए शिविरों व स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार पीड़ित मरीजों की जांच की गई। 33 लोगों की आईजीएम जांच कराई गई। जांच में तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो गई। जिससे जिले में डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 222 हो गई। जिले में डेंगू व बुखार का प्रकोप कम न होने से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed