{"_id":"64bc144d415b5e126a035584","slug":"innocent-dies-due-to-drowning-in-open-gutter-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-2205-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मासूम की खुले गटर में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मासूम की खुले गटर में डूबने से मौत
Sat, 22 Jul 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर की गंगेश्वर कालोनी में एक मासूम की शुक्रवार की शाम खुले गटर में गिरने से मौत हो गई। वह पड़ोस में हो रहे मकान निर्माण पर खेलने के लिए गया हुआ था वहां गटर में गिरने से हादसा हुआ।
गंगेश्वर कालोनी निवासी बॉबी का चार वर्षीय पुत्र अनुराग साथी आर्यन के साथ पड़ोस में ही हो रहे मकान निर्माण पर खेलने गया था। जहां गटर खुला हुआ था। खेलते समय वह गटर में गिर गया। उसके साथी आर्यन ने जानकारी उसके परिजन को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और मासूम को गटर से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उसे परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी।
तीन बहन भाइयों में सबसे छोटा था अनुराग
गटर में गिरकर मृतक मासूम अनुराग के पिता बॉबी ने बताया कि उनके तीन संतानें हैं। जिनमें बड़ा बेटा करन 10 वर्ष, बेटी जीविका 6 वर्ष एवं सबसे छोटा बेटा अनुराग था। मृतक मासूम अनुराग के पिता ने बताया कि वह चार वर्ष हो गया था। जिसके चलते वह उसका नामांकन सोमवार को स्कूल में कराने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया।