Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innocent child was kidnapped from Agra Cantt station incident was captured on CCTV

Agra: कैंट स्टेशन से मासूम का अपहरण, बच्चे को लेकर ट्रेन में बैठ गया आरोपी; 250 कैमरे खंगालने पर मिला सुराग

Mon, 16 Jun 2025 10:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 16 Jun 2025 10:54 PM IST
सार

मां बच्चे को प्लेटफार्म पर छोड़कर नहाने के लिए चली गई। लौट कर आई तो उसने बच्चे को वहां पर नहीं पाया। इसके बाद आरपीएफ ने कैमरों के फुटेज खंगाले, जिससे अहम सुराग हाथ लगा। बच्चे को ग्वालियर से मुक्त कराया।

विज्ञापन
innocent child was kidnapped from Agra Cantt station incident was captured on CCTV
सीसीटीवी में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खेल रहे 4 साल के मासूम को अगवा कर लिया गया। अपहर्ता सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को ले जाता दिखा। बच्चे को जीआरपी, आरपीएफ की टीमों ने ग्वालियर से मुक्त कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


वारदात शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहने वाले परिवार का 4 साल का बालक अपनी मां के सामने आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खेल रहा था। उसकी मां नहाने चली गई, जब लौटी तो बच्चा लापता था। सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज देखे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

फुटेज में एक व्यक्ति बालक को अपने साथ अंगुली पकड़कर ले जाता दिखा। आरोपी उसे लेकर कैंट स्टेशन से दोपहर ढाई बजे जाने वाली आगरा-झांसी पैसेंजर में बैठ गया। जीआरपी व आरपीएफ की टीमें ग्वालियर पहुंचीं। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि करीब 250 कैमरे खंगालने के बाद ग्वालियर के कंपू के गांव बूढ़ा से आरोपी कोमल सिंह कुशवाह को पकड़ा गया। बच्चा उसके घर खेलता हुआ मिला।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके तीन बेटियां हैं। वह किसी काम से आगरा आया था, यहां बच्चे को स्टेशन पर अकेले खेलता देखकर साथ ले गया था ताकि पालन पोषण कर सके। आरोपी के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed