फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innocent child was alone in the car bike rider attempted kidnapping

UP: बालक का अपहरण करने आए बाइक सवार...मासूम ने दिखाई ऐसी चालाकी, खुद की जान बचाकर भाग निकले

Wed, 26 Feb 2025 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Feb 2025 10:03 AM IST
सार

आगरा में पैथोलाॅजी लैब के बाहर खड़ी कार से नौ साल के बालक का अपहरण करने का प्रयास किया गया। शोर सुनकर बाइक सवार मौके से भाग निकले। 
 

विज्ञापन
innocent child was alone in the car bike rider attempted kidnapping
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के बाग फरजाना में पैथोलाॅजी लैब के बाहर कार में बैठे नौ साल के बालक को दो लोगों ने अगवा करने की कोशिश की। शोर मचाने पर राहगीर जुट गए। इस पर बाइक से आए युवक भाग गए। घटना की जानकारी परिजन ने पुलिस को दी। मगर, 24 घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं किया। मंगलवार शाम को एक दरोगा जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें घटना की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


अछनेरा के गांव सांधन निवासी जितेंद्र सिंह प्राइवेट शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को वह पिता रामस्वरूप सिंह का टेस्ट कराने के लिए बाग फरजाना स्थित लैब पर आए थे। नाै साल का भतीजा दीपक भी साथ था। जितेंद्र सिंह पिता के साथ लैब में चले गए। कार की पिछली सीट पर दीपक बैठा था। तभी बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने कार का गेट खोलकर दीपक का मुंह दबा दिया। इसके बाद बाहर खींचने लगे। दीपक ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर जितेंद्र और उनके पिता भी आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मगर, मंगलवार शाम तक केस दर्ज नहीं किया गया। डीसीपी सिटी सूरज राय का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed