फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Innocent child dies after getting stuck in the engine trolley

Agra News: इंजन ट्रॉली के पटे में फंसकर मासूम की मौत

Sat, 08 Feb 2025 01:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after getting stuck in the engine trolley
​अभिषेक का फाइल फोटो।
सिढ़पुरा। क्षेत्र के गांव धन सिंहपुर में एक मासूम बालक की इंजन ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। हादसा बृहस्पतिवार अपराह्न हुआ। क्रिश पब्लिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र अभिषेक पुत्र रामफूल यादव निवासी धनसिंह पुर छुट्टी के बाद स्कूल से घर गया था। उसके पिता खेत पर गए थे तो बालक स्कूल बैग रखकर पिता रामफूल से मिलने खेत पर चला गया। पिता खेत पर काम कर रहे थे। तभी गुलफाम के खेत पर इंजन ट्रॉली चल रही थी। अभिषेक पानी पीने के लिए ट्रॉली के नजदीक पहुंचा तभी उसका पैर फिसल गया और वह इंजन ट्रॉली के पटे की चपेट में आ गया। जैसे-तैसे ग्रामीणों ने अभिषेक को पटे से निकाला। उसे सिढ़पुरा चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभिषेक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। अभिषेक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। वहीं, गांव में भी शोक लहर दौड़ गई। वहीं, विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed