फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   innocent child died after coming under wheels while parking tractor on its side In Agra

Agra: पिता खेत से ट्रैक्टर लेकर पहुंचे घर...तो भागकर आया मासूम बेटा पहिए के नीचे आया, हो गई मौत; मची चीख पुकार

Mon, 02 Oct 2023 08:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 08:24 PM IST
सार

शमशाबाद क्षेत्र के गांव में खेत पर काम कर ट्रैक्टर को वापस घर पर लेकर आए व्यक्ति ने जब घर के बाहर ट्रैक्टर को साइड में खड़ा कर रहा था तो उसका पुत्र चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
innocent child died after coming under wheels while parking tractor on its side In Agra
Agra News:बाबू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार की शाम घर पर ट्रैक्टर को साइड में खड़ा करने के दौरान मासूम पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। घरवालों ने देखा तो उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


हादसा शमशाबाद थाना क्षेत्र के कोटरे का पुरा की है। गांव निवासी राजू ने बताया कि गांव के ही मान सिंह के पास ट्रैक्टर है। वह फसलों की कुटाई का काम करते हैं। सोमवार की शाम वह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर पहुंचा। ट्रैक्टर को साइड में खड़ा करते वक्त आगे किया तो उसका छह वर्षीय पुत्र बाबू पहिए के नीचे आ गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात को बिस्तर पर पत्नी ने कह दी ऐसी बात...हताश पति ने उठाया खौफनाक कदम, दृश्य देख चीख पड़े घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। उसे घायल अवस्था में लेकर ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मान सिंह तो दो बच्चे थे। एक पुत्र और एक पुत्री। पुत्र की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पिता और मां के साथ पारिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed