{"_id":"6616dd547921fd4a49037e64","slug":"innocent-child-consumed-pesticide-died-during-treatment-kasganj-news-c-175-1-sagr1031-113691-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मासूम ने कीटनाशक खाया, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मासूम ने कीटनाशक खाया, उपचार के दौरान मौत
Thu, 11 Apr 2024 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी में मंगलवार को एक मासूम ने घर में रखे कीटनाशक को खेलते समय खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निकट के गांव में एक झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान मंगलवार शाम को उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने झोलाछाप के क्लीनिक पर हंगामा किया। मौका पाकर झोलाछाप भाग गया। उन्होंने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ब्रह्मपुरी निवासी सतीश के डेढ़ वर्षीय पुत्र डिग्गू की कीटनाशक चाटने से मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार को दोपहर के समय मासूम डिग्गु घर में खेल रहा था। घर में कीटनाशक दवा की शीशी रखी थी। शीशी का ढक्कन खुला हुआ था। मासूम ने खेल-खेल में शीशी उठा ली और कीटनाशक खा लिया। कीटनाशक चाटने के कुछ देर में मासूम बेचैन होकर घबराने लगा और कुछ देर में बेहोश हो गया। पिता व अन्य परिजनों ने मासूम की स्थिति देखी तो उन्होंने पास में ही कीटनाशक की शीशी पड़ी देखी तो परिजनों को समझने में देर नहीं लगी। वे तुरंत ही मासूम को लेकर गोरहा के झोलाछाप के यहां लेकर पहुंचे। उसने परिजनों को बच्चे का उपचार करने और ठीक करने का भरोसा दिया। इस बात पर परिजन इलाज कराने को राजी हो गए। झोलाछाप इलाज करने लगा। उपचार के दौरान देर शाम मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत होने पर परिजन हंगामा करने लगे। इस दौरान झोलाछाप नंंद किशोर फरार हो गया। परिजन व ग्रामीण काफी देर हंगामा करते रहे। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मासूम का शव परिजनों से लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा। पिता सतीश ने झोलाछाप के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन