{"_id":"63fb9ed3d6fb21bc2f0037e4","slug":"injured-by-biting-in-farm-dispute-mainpuri-news-c-25-1-74436-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत के विवाद में काट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत के विवाद में काट कर किया घायल
Sun, 26 Feb 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
बेवर। गांव नगला पैंठ में खेत के विवाद को लेकर आरोपी ने युवक के सीने में काट कर घायल कर दिया। पीड़ित देव सिंह ने बताया कि गांव के ही श्रीपाल से खेत की मेड़बंदी को लेकर विवाद चल रहा है। पांच दिन पूर्व पंचायत हुई थी। रविवार सुबह आरोपी श्रीपाल, रिंकू और नरेंद्र उसकी मेड़ तोडने लगे। विरोध करने पर आरोपियों गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। नरेंद्र ने सीने में काट लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
युवक ने टोल प्लाजा पर किया हंगामा
बेवर। थाना क्षेत्र में नवीगंज हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां संदीप निवासी बखरिया और अभिषेक पास बनवाने को लेकर हंगामा कर रहे थे। पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। शांतिभंग की कार्रवाई की है। संवाद
-- -- -- -
पिता पुत्र को पीटकर किया घायल
कुरावली। गांव राजलपुर में आरोपियों ने एक पिता पुत्र को पीट कर घायल कर दिया। रविवार की शाम सतेंद्र अपने पिता महावीर सिंह के साथ खेत से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में नामजद लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ला कौआटोला निवासी बेवी गुप्ता ने तहरीर दी। बताया कि रविवार की शाम कुंवरपुर निवासी हलवाई के यहां पूड़ी बेलने का काम किया था। रविवार को वह अपनी मजदूरी लेने गई तो गाली गलौज करते हुए धमकी दी गई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
क़ुरावली। एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि संतोष निवासी गांव तिमनपुरा के खिलाफ घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है। संवाद