फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Information about career counseling will be given through Pankh portal.

Agra News: पंख पोर्टल से दी जाएगी करियर काउंसिलिंग की जानकारी

Fri, 26 Apr 2024 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Apr 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Information about career counseling will be given through Pankh portal.
मैनपुरी। शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को करियर काउंसिलिंग के लिए पंख पोर्टल तैयार कराया है। पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपने कॅरिअर को लेकर शंकाओं का समाधान करा सकेंगे। इसके लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को अपने स्कूल के विद्यार्थियों का इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राएं उचित मार्गदर्शन न होने के कारण वह यह तय ही नहीं कर पाते कि उन्हें आगे क्या करना है, या करना है तो कैसे। इस समस्या का समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पंख नाम का पोर्टल दो साल पहले लॉन्च किया था। पहले चरण में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों को इस पोर्टल से जोड़ा गया था। परिषद ने अब इसमें सुधार किया है। अब कक्षा नौ से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं को इस पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाचार्यों को प्रत्येक छात्र-छात्रा का पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




अन्य जानकारियां देने की भी है तैयारी
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर सभी माध्यमिक स्कूलों में प्रधानाचार्य छात्र-छाात्राओं को पंख पोर्टल का लाभ बता रहे हैं। पंख पोर्टल के द्वारा यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को करियर चुनने के लिए सलाह दी जा रही है, जल्द ही इसके माध्यम से अन्य जानकारी भी उन्हें उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षा परिषद की यह व्यवस्था छात्र-छात्राओं को करियर चुनने के लिए बेहतर साबित होगी। पंख पोर्टल पर विद्यार्थियों को अपनी रुचि व विषय बताने होंगे उसी के अनुरूप उन्हें करियर संबंधित जानकारी प्राप्त होगी। सभी प्रधानाचार्य कक्षा नौ से 12 कके छात्र-छात्राओं का पंख पोर्टल पर पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। - अजय कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed