{"_id":"6557ae62fac2e9df1907e49e","slug":"influential-people-took-over-the-community-center-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-7582-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सामुदायिक केंद्र पर रसूखदारों ने कब्जा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सामुदायिक केंद्र पर रसूखदारों ने कब्जा किया
Fri, 17 Nov 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बरनाहल। विकासखंड बरनाहल के ग्राम पंचायत कसौली में लगभग 13 वर्ष पहले बना सामुदायिक केंद्र चालू नहीं हो सका है। रसूखदारों ने सामुदायिक केंद्र पर कब्जा कर लिया है। लोगों को सामुदायिक केंद्र का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने रसूखदारों का कब्जा हटवाकर सामुदायिक केंद्र चालू कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत कसौली में वर्ष 2010-11 में लाखों रुपए की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया गया था। 13 साल बीतने के बाद भी केंद्र आज तक चालू नहीं हो सका है। रखरखाव के अभाव में केंद्र पर रसूखदारों ने कब्जा कर लिया है। कई रसूखदारों ने अस्थायी अतिक्रमण कर लिया है। कुछ रसूखदार परिसर में स्थायी अतिक्रमणक र चुके हैं। सामुदायिक केंद्र के बंद होने के कारण उसकी स्थिति जर्जर हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर केंद्र चालू हो जाए तो ग्रामीणों को इसका लाभ मिल सकता है। ग्रामवासी रामनरेश, सुरेंद्र सिंह, बलराम सिंह, संतोष कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यप्रकाश, प्रेमचंद्र ने डीएम से रसूखदारों का कब्जा हटवाकर सामुदायिक केंद्र चालू कराने की मांग की है। एसडीएम गोपाल शर्मा का कहना है कि जानकारी नहीं है। बीडीओ बरनाहल से जानकारी कराकर कार्रवाई की जाएगी।