फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Influential people took over farmer's land

Agra News: रसूखदारों ने किसान की जमीन पर कर लिया कब्जा

Fri, 02 Feb 2024 06:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 06:36 PM IST
विज्ञापन
Influential people took over farmer's land
रसूखदारों ने किसान की जमीन पर कर लिया कब्जा
विज्ञापन

-विरोध करने पर दी धमकी, दन्नाहार थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला इमलिया में रसूखदारों ने किसान के खेत पर कब्जा कर लिया। जानकारी होने के बाद जब विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी किसान अंगद सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव के रहने वाले कुछ रसूखदार लोगों उसकी जमीन पर नजर बनाए हुए थे। 29 जनवरी को रसूखदार संदीप सिंह और राजेश उसकी जमीन पर कूड़ा डाल रहे थे। जानकारी होने के बाद अंगद मौके पर पहुंचा और रसूखदारों को रोका तो वह लोग गाली गलौज करने लगे। जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने किसान की जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। रसूखदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed