फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Influential people take over Maharishi Valmiki Ashram

Agra News: महर्षि वाल्मीकि आश्रम पर रसूखदारों का कब्जा

Sat, 21 Dec 2024 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Influential people take over Maharishi Valmiki Ashram
घिरोर। थाना दन्नाहार क्षेत्र की जवापुर ग्राम पंचायत में स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम की भूमि पर रसूखदारों का कब्जा है। कब्जा करने वाले वहां पर खेती कर रहे हैं। कई शिकायतों के कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ट्रस्ट के लोगों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जवापुर में महर्षि वाल्मीकि आश्रम के नाम पर करीब 20 बीघा से अधिक जमीन पड़ी है। कुछ समय से आश्रम ट्रस्ट सेवा समिति की ओर से खेती कर आश्रम का सौंदर्यीकरण आदि के कार्य कराए गए हैं। इस जमीन पर अब रसूखदारों की नजर पड़ चुकी है। वह लोग आश्रम की भूमि पर की गई फसल को काट कर ले गए हैं। कई बार महंत केशव दास ने शिकायत भी कि लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब रसूखदारों कब्जा की गई भूमि को जबरदस्ती जोत रहे हैं। महंत का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन ऊंची पहुंच रखने वाले रसूखदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महंत ने आश्रम पर रात को विश्राम करना छोड़ दिया है। सीता की रसोई के नाम से विख्यात ये आश्रम का अस्तित्व खतरे में हैं। ट्रस्ट के लोगो ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed