{"_id":"64bfd0a999ae0311d70e824c","slug":"influential-people-overturned-the-pan-of-hot-oil-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1680-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रसूखदारों ने पलट दी गरम तेल की कड़ाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रसूखदारों ने पलट दी गरम तेल की कड़ाही
Tue, 25 Jul 2023 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Jul 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
रसूखदारों ने पलट दी गरम तेल की कड़ाही
- हलवाई सहित दो लोग झुलसे, किन्हावर में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। गांव किन्हावर में सोमवार की शाम दुकान पर हुए विवाद के बाद रसूखदारों ने गरम तेल की कड़ाही पलट दी। तेल गिरने से हलवाई सहित दो लोग झुलस गए। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी गौरव राजपूत गांव में मिठाई की दुकान किए हुए है। सोमवार की शाम वह दुकान पर बैठा हुआ था। वहीं कड़ाही में तेल गरम हो रहा था। तभी गांव निवासी रसूखदार वहां आए और गालीगलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने गरम तेल की कड़ाही को पलट दिया। गरम तेल गिरने से गौरव व दुकान पर खड़े गांव निवासी रघुवीर सिंह झुलस गए। उक्त घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रसूखदार धमकी देते हुए वहां से चले गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस ने तहरीर पर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।