फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Influential people demolished the wall of the government building

Agra News: रसूखदारों ने गिरा दी सरकारी भवन की दीवार

Sat, 16 Nov 2024 07:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Nov 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
Influential people demolished the wall of the government building
रसूखदारों ने गिरा दी सरकारी भवन की दीवार
विज्ञापन

- विरोध करने पर प्रधान को पीटकर किया घायल
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव जिरौली में प्राथमिक विद्यालय के पीछे ग्रामसभा की सरकारी भूमि पर ग्राम पंचायत सरकारी भवन आर आर सेंटर बनवा रही है। सेंटर की 10 फीट ऊंची दीवार को रसूखदारों ने गिरा दिया। विरोध करने पर प्रधान की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।

गांव जिरौली निवासी ग्राम प्रधान मनोज चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि पर पैमाइश करने के बाद सरकारी भवन आर सेंटर व आंगनबाड़ी केंद्र की जगह सुरक्षित है। सेंटर के निर्माण को लेकर बाउंड्री बनाई गई थी। जगह के पीछे रसूखदार का खेत है। आशुतोष, आयुद, विनोद, मोनी, सोनी व अन्य साथियों ने 10 फीट की दीवार को गिरवा दिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने ग्राम प्रधान की पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed