फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   influential people are not allowing to close the door

Agra News: रसूखदार नहीं लगाने दे रहे दरवाजा

Sun, 02 Jul 2023 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jul 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
influential people are not allowing to close the door
रसूखदार नहीं लगाने दे रहे दरवाजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। गांव सुन्नामई में रसूखदार एक व्यक्ति को दरवाजा नहीं लगाने दे रहे हैं। पीड़ित विजय सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। बताया कि उसके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार की सुबह जब वह दरवाजा लगाने जा रहा था। तभी रसूखदार वहां आए और विरोध करते हुए गालियां देने लगे। उसे दरवाजा लगाने से रोक दिया। जान से मारने की धमकी भी दी।


एक शिकायत गांव लहरा निवासी कुंवर पाल ने दी है। बताया कि वह चार भाई हैं। एक 10 बिसवा का प्लॉट शामिल में है। उक्त प्लॉट पर भतीजे कब्जा कर रहे हैं। जब विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए पीटने पर आमादा हो गए। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। वहीं एक शिकायत गांव अंजनी निवासी विनोद ने दी है। बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति को कुछ रुपये उधार दिए थे। जब उधार दिए गए रुपये वापस मांगे तो टरकाने लगा। उक्त लोगों ने एक माह पूर्व मां को पीटकर घायल कर दिया था। मामला न्यायालय में चल रहा है। आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा है। जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed