फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inflation Hits Street Food in Agra as LPG Shortage Pushes Up Prices

एलपीजी किल्लत का असर: चटपटे स्वाद पर महंगाई का तड़का, छोले-भटूरे और अन्य स्नैक्स के इतने बढ़ गए दाम

Sat, 14 Mar 2026 09:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 09:43 AM IST
सार

एलपीजी की किल्लत और बढ़ती कीमतों का असर अब फास्ट फूड और ढाबों के खाने पर भी दिखने लगा है। कई दुकानदारों ने बढ़ती लागत के कारण थाली, छोले-भटूरे और अन्य स्नैक्स के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन
Inflation Hits Street Food in Agra as LPG Shortage Pushes Up Prices
फास्ट फूड की दुकानें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में एलपीजी की बढ़ती किल्लत और कीमतों ने आम आदमी के लिए दोहरी मार ला दी है। जहां एक ओर गैस की अनुपलब्धता ने छोटे दुकानदारों और ढाबा मालिकों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। वहीं दूसरी ओर इसका सीधा असर अब बाजारों में मिलने वाले फास्ट फूड और ढाबों के खाने की कीमतों पर दिखने लगा है। कई दुकानदारों को बढ़ती लागत के कारण लोकप्रिय व्यंजनों के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख व्यावसायिक इलाकों जैसे संजय प्लेस, कमला नगर और आईएसबीटी क्षेत्र में कई फास्ट फूड दुकानों और ढाबों पर खाने के दाम 10 से 30 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। 60 रुपये में मिलने वाली थाली अब 70 रुपये में उपलब्ध है। छोले-भटूरे की कीमत 30-40 रुपये से बढ़कर 40-50 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह वेज बिरयानी की प्लेट भी 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है।
विज्ञापन


वहीं समोसे, कचाैड़ी, गोलगप्पे आदि के दाम भी बढ़ाए गए हैं। यह मूल्य वृद्धि विशेष रूप से उन लोगों के लिए चिंता का विषय है जो नियमित रूप से बाहर खाना पसंद करते हैं या जिनके लिए यह एक किफायती विकल्प था। संजय प्लेस में थाली की दुकान लगाने वाले सोनू कुशवाह ने बताया कि गैस सिलिंडर की अनियमित आपूर्ति के साथ ज्यादा कीमत पर सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में लागत बढ़ने से खाने के दाम बढ़ाना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक कुमार का कहना है कि पहले सस्ता नाश्ता और खाना बाजारों में आसानी से मिल जाता था लेकिन अब एलपीजी की किल्लत से कीमतें बढ़ गई हैं। बाहर खाना महंगा पड़ रहा है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed