फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Inflation Casts Shadow on Holi Ghee Oil and Dry Fruits Prices Surge Ahead of Festive Season

UP: होली से पहले महंगाई ने दिया बड़ा झटका, पकवान बनाना हुआ महंगा; जानें कितने बढ़े घी, तेल और मेवों के दाम

Tue, 24 Feb 2026 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Feb 2026 10:03 AM IST
सार

होलाष्टक आज से शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही बाजारों में रौनक बढ़ी है, लेकिन देसी घी, रिफाइंड तेल और मेवों की कीमतों में भारी उछाल से गुझिया समेत त्योहार पर अन्य पकवान बनाना महंगा हो गया है। 

विज्ञापन
Inflation Casts Shadow on Holi Ghee Oil and Dry Fruits Prices Surge Ahead of Festive Season
गुजिया

विस्तार

बाजारों में होली की रंगत आ चुकी है। मंगलवार से होलाष्टक शुरू होने के साथ ही त्योहार की खरीदारी में तेजी आ जाएगी। हालांकि, इस बार ब्रज की होली के पकवानों पर महंगाई का साया मंडरा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले देसी घी, रिफाइंड तेल और सूखे मेवों की कीमतों में भारी उछाल है, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन


 

पिछले साल की तुलना में बड़ा अंतर
डेयरी व्यवसायी योगेश कुशवाह के अनुसार, रसोई के मुख्य अवयवों की कीमतों में पिछले साल की तुलना में बड़ा अंतर आया है। देसी घी, जो पिछले साल 560-650 रुपये प्रति किलो था, इस बार 680-750 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, रिफाइंड तेल 105-115 रुपये से उछलकर 140-150 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इलायची और किशमिश महंगे
मेवों के बाजार में सबसे अधिक तेजी इलायची और पिस्ता में है। इलायची 3500 रुपये प्रति किलो है, जबकि किशमिश के दाम सीधे दोगुने होकर 500 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। बादाम और काजू की कीमतों में 100 से 150 प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। चिरौंजी जरूर पिछले साल के 2200-2500 के मुकाबले गिरकर 1800-2000 प्रति किलो पर आई है।

 
विज्ञापन

गुझिया की मुख्य सामग्री में राहत
दरेसी नंबर एक के रंग-गुलाल एवं मेवा विक्रेता गोपाल पुरसनानी ने बताया कि जहां खाद्य तेलों ने जेब पर भार डाला है, वहीं कुछ राहत भी है। गुझिया की मुख्य सामग्री मैदा (40-55 रुपये) और चीनी (45 रुपये) के दाम पिछले साल के स्तर पर ही स्थिर हैं। प्रसिद्ध ठंडाई 440 रुपये प्रति किलो के पुराने थोक भाव पर है।
 

इनके दाम नहीं बढ़े
- गुलाल: 10 किलो का बैग 500-540 रुपये और 5 किलो का बैग 300 रुपये में उपलब्ध है।
- प्रीमियम रेंज: गुलाल (100 ग्राम पाउच) 160 रुपये प्रति किलो।
- स्पेशल आइटम: 500% रूह रंग और चाइना स्प्रे (20-30 रुपये प्रति नग) की मांग है।
- चंदन: तिलक के लिए चंदन पाउडर 75 से 150 रुपये (थोक भाव) में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed