फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Infiltrator Bangladeshi's relatives in India Police Team Goes For Gwalior

सीमा पार से आए घुसपैठिये बांग्लादेशी के रिश्तेदार भी भारत में, इस शहर में भेजी पुलिस टीम

Wed, 23 Oct 2019 12:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Infiltrator Bangladeshi's relatives in India Police Team Goes For Gwalior
पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
सदर बाजार से पकड़े गए बांग्लादेश के तीन नागरिकों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले इनसे हुई पूछताछ में पता चला कि  इनके रिश्तेदार ग्वालियर में रह रहे हैं। अलग अलग जगह दो परिवार रह रहे हैं। इस पर सदर बाजार थाना से पुलिस टीम भेजी गई है। 
विज्ञापन


जेल भेजे गए आरोपियों में डोनार उर्फ सईदुल इस्लाम, रविबुल और मुनारा बेगम हैं। डोनार बरानदी, अभोईपुर, जसर, बांग्लादेश का रहने वाला है। वह रोहता नहर के पास झोपड़ी डालकर रह रहे थे। उसकी दो बेटियों की शादी ग्वालियर में हुई है। वे वहां ससुरालीजनों के साथ रह रही हैं।
विज्ञापन


उनकी और भी रिश्तेदारियां मिलने की संभावना है। इस पर सदर बाजार थाना पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को जानकारी दी है। एक टीम भी भेजी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि दो दिन के भीतर कुछ और गिरफ्तारी हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जेल गए आरोपियों के और भी संपर्कों का पता किया गया। इनके बारे में पड़ताल की जा रही है। मथुरा पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है। वहां भी बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं।
 

यमुना पार और सिकंदरा में भी की गई तलाश
बांग्लादेशी नागरिकों के दो बड़े ठिकाने यमुना पार और सिकंदरा रहे हैं। यमुना पार के सीता नगर से दो साल पहले फातिमा उर्फ लीची पकड़ी गई थी। वह जाली नोटों की सप्लायर थी। सिकंदरा के रुनकता से पिछले साल गाजी बाबा पकड़ा गया था। उसने पूरी बस्ती बना ली थी।

पुलिस ने दोनों जगह कबाड़खानों में जानकारी की। ताजगंज के शमसाबाद और फतेहाबाद रोड पर डेरों में रहने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। शासन ने एक महीने पहले बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश के लिए निर्देश दिए थे। इस पर आगरा में ये तीन लोग पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed