फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Infectious disease spread in village Bhadpura, patients from every house

Agra News: ग्राम भड़पुरा में फैला संक्रामक रोग, घर-घर मरीज

Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Infectious disease spread in village Bhadpura, patients from every house
सोरोंजी। गांव भड़पुरा में इस समय संक्रामक रोग फैला हुआ है। बुखार के चलते घर-घर में चारपाई बिछी हुई है। इनमें से कई डेंगू संक्रमित भी हैं। इनमें से कई मरीजों का उपचार निजी डॉक्टर के यहां तो कई का आगरा सहित अन्य जनपदों में चल रहा है। वहीं गांव में पसरी भीषण गंदगी विभिन्न विभागों द्वारा मिलकर चलाए गए संचारी रोग अभियान की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन

दो हजार की आबादी का ग्राम भड़पुरा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां नियमित रूप से सफाई कार्य न होने के कारण गांव भीषण गंदगी की चपेट में है। नालियों का गंदा पानी गलियों में बह रहा है। गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर संचारी रोग अभियान की पोल खोल रहे हैं। यह गंदगी मच्छरों के पनपने की वजह बन रही है। इसी से गांव में इस समय लोग मलेरिया व डेंगू बुखार की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन

घर-घर में चारपाई बिछी हुई हैं। इनमें से कई मरीज कासगंज, बरेली व आगरा के निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार दिवाली पर भी सफाई कर्मियों ने गांव में साफ-सफाई नहीं की। वहीं, कई लोगों के बीमार होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की क्षेत्रीय टीम गांव में नहीं आई है। ग्राम सचिव रंजीत यादव ने बताया कि गांव में दीपावली से पूर्व सफाई कार्य कराया गया था। अब शीघ्र सफाई कार्य कराकर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed