{"_id":"6a93c421068507bd800fed07","slug":"infant-dies-after-doctor-administers-injection-in-agra-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी पांच वर्षीय मासूम की हालत, हो गई माैत; चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी पांच वर्षीय मासूम की हालत, हो गई माैत; चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
Sun, 30 Aug 2026 11:18 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:18 AM IST
सार
चिकित्सक के इंजेक्शन लगाते ही मासूम की तबीयत बिगड़ गई। परिजन बच्चे को दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मासूम का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में अहीर की गढ़ी पुलिया के पास दवा लेने पहुंचे पांच वर्षीय मासूम मानव गिरी की इंजेक्शन लगने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा तहसील क्षेत्र के नादोली की शाला निवासी दिनेश गोस्वामी का इकलौता बेटा मानव अपनी मां आशा देवी के साथ शनिवार को क्षेत्र में ही एक कथित चिकित्सक के यहां दवा लेने आया था। परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने थाना इरादतनगर पहुंचकर कथित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।