{"_id":"61be4b2567b50c623f273557","slug":"industrial-development-will-get-speed-due-to-relief-after-25-years-agra-news-agr518344210","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु उद्योग भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु उद्योग भारती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। ताज ट्रिपेजियम जोन में स्कोर आधारित प्रदूषण की जांच पर उद्योगों को अनुमति देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जोन में होटल, हॉस्पिटल के साथ नए उद्योग शुरू हो सकेंगे। 25 साल बाद शहर के औद्योगिक विकास को रफ्तार मिल पाएगी। यह विचार लघु उद्योग भारती द्वारा संवाद कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किए।
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा आगरा में उद्योगों से नहीं, वाहनों से प्रदूषण होता है। यही वजह रही कि लॉकडाउन में कारखानों के चालू रहने के बावजूद प्रदूषण नहीं हुआ क्योंकि सड़कों पर वाहन नहीं चल रहे थे।
टीटीजेड कमेटी के सदस्य और पूर्व विधायक केशो मेहरा ने कहा कि जिन उद्योगों में प्रदूषण की श्रेणी 10 बिंदु से अधिक है, उनके लिए नीरी नए मानक बनाएगा। उन मानकों का पालन कर नए उद्योग बिना अनुमति के लग सकेंगे। टीटीजेड कमेटी के सदस्य उमेश शर्मा ने कहा अस्पताल, होटल, कोल्ड स्टोरेज और भवन निर्माण उद्योग को गति मिलेगी। छोटे उद्योग भी पनपेंगे। लघु उद्योग भारती प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट के आदेश से पूरे टीटीजेड को राहत मिली है। अब विकास गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उद्योगों के हित में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया, उद्यमी पूरन डावर, टीटीजेड के सदस्य केशो मेहरा, उमेश शर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्डक्षेत्रीय अधिकारी विश्वनाथ शर्मा को सम्मानित किया गया। इस दौरान अशोक कुलश्रेष्ठ, दीपक अग्रवाल और भवेंद्र और भुवेश अग्रवाल मौजूद रहे।